उपमुख्यमंत्री केशव बोले, भाजपा के लिए कार्यकर्ता सबसे अहम, 2027 में फिर सत्ता में लौटेंगे

लखनऊ। यूपी में अपने नेतृत्व में भाजपा को सत्ता दिलाने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 के चुनाव में हमें भले ही अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, पर 2027 में भाजपा दोबारा अपने सामर्थ्य से विपक्षी गठजोड़ को पराजित कर साबित करेगी कि वह अपराजेय है। कहा, कार्यकर्ता हमेशा से भाजपा के लिए सर्वोपरि रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले कार्यकर्ता हूं। उन्होंने सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ध्यान रखने की अपील की। कहा, कार्यसमिति की बैठक में यह तय करके जाना है कि 2027 में सपा-बसपा और कांग्रेस एकजुट हो जाएं तो भी हमें अपने बल पर 300 पार के लक्ष्य को पार पाना है।

कार्यकर्ता सबसे जरूरी

उपमुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस रूपी सांपनाथ और नागनाथ ने झूठ और फरेब कर थोड़े समय के लिए हमें पीछे जरूर कर किया है, लेकिन 2027 में फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता का भाव हनुमानजी जैसा है। वह थोड़े समय के लिए सपा-कांग्रेस के झूठ और फरेब से अपनी शक्ति को भूला है। हम पूरी ताकत के साथ इनका सामना करेंगे मैदान में उतर फिर से हराएंगे।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर