बरेली में तहेरे और चचेरे भाईयों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत,परिवार में कोहराम

बरेली। यूपी के बरेली जिले मे शनिवार सुबह बहगुल नदी में चचेरे तहेरे भाईयों की नदी में भैंस नहलाने गए चचेरे और तहेरे भाईयों की डूबकर मौत हो गई। एक साथ परिवार के दो बच्चों की डूबकर मौत होने से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों का बाहर निकाला। मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हाफिजगंज क्षेत्र के गांव कमुआ के पास बहगुल नदी बहती है। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। आसपास के खेतों में बाढ़ का पानी भरा है। गांव कमुआ निवासी कांता प्रसाद का आठ वर्षीय बेटा हिमांशु और मुरारीलाल का नौ वर्षीय बेटा अनुज शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अपने दादा के साथ भैंस नहलवाने गए थे।

गहरे पानी में डूब गए दोनों

दोनों बच्चे सड़क किनारे भरे बाढ़ के पानी में नहाने लगे। इसी दौरान वह दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकरी होने पर क्षेत्रीय विधायक एमपी आर्य व तहसीलदार पहुंचे।परिवार को ढांढस बंधाया गया।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours