रोजा में मेगा ब्लॉक के दौरान 50 ट्रेनें निरस्त, शिवभक्तों के लिए चलेगी कांवड़ स्पेशल ट्रेन

बरेली। शाहजहांपुर के रोजा में यार्ड रिमॉडलिंग के लिए मेगा ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन की 50 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। छह ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा। ट्रेनों का निरस्तीकरण 21 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसी बीच 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में रेलवे ने बरेली-ऋषिकेश, लखनऊ-ऋषिकेश के बीच कांवड़ विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।ताकि शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

04372/71 योगनगरी ऋषिकेश-लखनऊ विशेष अनारक्षित ट्रेन का संचालन आठ अगस्त से और 04370/69 का संचालन तीन अगस्त से अगले आदेश तक किया जाएगा। इन ट्रेनों की विस्तृत समय सारणी जल्द जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा बरेली-दिल्ली रूट पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-दिल्ली-बरेली विशेष ट्रेन को कांकाठेर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। 04303 बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन शाम 5:17 बजे बरेली से चलने के बाद रात 2:47 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04304 दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन दिल्ली से रात 11:50 बजे चलने के बाद मुरादाबाद से वाया चंदौसी-आंवला होते हुए अगले दिन सुबह 9:37 बजे बरेली आएगी।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.