लखनऊ में Gen Alpha ने बुलंद की आवाज, शिक्षकों की कमी और स्कूल की व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

लखनऊ में Gen Alpha ने बुलंद की आवाज, शिक्षकों की कमी और स्कूल की व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया।

लखनऊ। Gen Alpha: यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों का एक समूह सीएम आवास की ओर कूच करने लगा। प्रशासन के रोकने पर छात्र सड़क पर ही बैठ गए जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रशासनिक लापरवाही से आहत छात्राओं के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। भारी बारिश के बावजूद दर्जनों छात्राएं करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तय कर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर जा पहुंचीं और वहां बैठकर विरोध दर्ज कराया।

पढ़ाई और भोजन की व्यवस्था से नाराज

विरोध कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि संस्थान में योग्य शिक्षकों का भारी अभाव है, जिससे उनकी शिक्षा बाधित हो रही है। साथ ही, मेस में मिलने वाले खाने का स्तर भी बेहद खराब है और बीमार पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा तक मुहैया नहीं कराई जाती। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रशासनिक रुख से बढ़ी नाराजगी

धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने और अपनी समस्याओं के तुरंत निपटारे की जिद पर अड़ी रहीं। जब पुलिस ने बल प्रयोग कर रास्ता खाली कराने का प्रयास किया, तो छात्राएं उग्र होकर मुख्यमंत्री आवास की दिशा में आगे बढ़ गईं। फिलहाल अधिकारी स्थिति को संभालने और छात्राओं को शांत कराने में जुटे हैं।

AshokdhamTemple : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’