Rituals in Ayodhya today: श्रीरामलला के अभिषेक में शामिल होंगे रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री, करेंगे ध्वजारोहण

Defence Minister and Chief Minister will participate in the consecration of Shri Ram Lalla and will hoist the flag.

प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के अंतर्गत यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अयोध्या। Rituals in Ayodhya today: धर्मनगरी अयोध्या में आज उत्सव का माहौल है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर बुधवार को रामलला का भव्य अभिषेक होगा। इस आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षा मंत्री सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहकर अनुष्ठानों में शामिल होंगे। वह परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के अंतर्गत यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

चार घंटे रहेंगे रक्षामंत्री

प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस तिथि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इसमें यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न होंगी। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के साथ संत-महात्मा, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। रक्षामंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचेगे।

रक्षा मंत्री मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखेंगे। अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अंगद टीला परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 3:20 बजे अयोध्या से वापस होंगे। रक्षामंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन और आवागमन की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर अयोध्या पूरी तरह राममय वातावरण में डूबी हुई है। भजन-कीर्तन, रामकथा और श्रीराम के जयघोष से धर्मनगरी में उत्सव का उल्लास चरम पर है।

Cabbage worms फास्ट फूड के जरिए पत्ता गोभी के कीड़े छात्रा के दिमाग में पहुंचे, गांठे अधिक बनने से मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother