प्रेम की दिल दहलाने वाली सजा, घर बुलाकर उसके नाखून तक उखाड़ डाले, तड़प -तड़प कर मौत

Prem's heartbreaking punishment, he was called home and even his nails were pulled out, he died in agony

पुलिस ने युवती के पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर से ​एक दिल दहलाने वाला सामने आया, यहां एक युवक को प्रेम करने की ऐसी सजा मिली, सुनकर लोगों की रूह कांप जाए। लड़की घर वालों ने बुलाकर उसे बांधकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद प्लास से उसके Nails pulled out with a plier डाले और उसके कानों में पेंचकस घुसेड़ कर बुरी तरह घायल कर डाला। उसको घायल अवस्था में सड़क पर फेंक दिया, रात भर वह सड़क पर तड़पता रहा। सुबह परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

घर से बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना निवासी बीनू रैदास (27) घरों में पट्टी का काम करता था। वह रोज की तरह रविवार सुबह गांव अयाह पुट्टी पुताई के लिए गया था। वह शाम चार बजे घर लौटा। पिता कल्लू के मुताबिक शाम करीब छह बजे बेटे के मोबाइल पर फोन आया। वह नयापुरवा में नौटंकी देखने चला गया। रातभर घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह सूचना मिली कि बेटा मरणासन्न हालत में गांव पहाड़पुर में एक घर के बाहर पड़ा है। वह परिजनों के साथ पहाड़पुर पहुंचे। बेटे बीनू के हाथ-पैर के नाखून उखड़ने से खून निकल रहा था। कान से भी खून बह रहा था। उसका मार से पूरा शरीर काला पड़ा था। उसे गाजीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के मोबाइल की रविवार शाम की काल डिटेल निकाली। इससे स्पष्ट हुआ कि बीनू का पहाड़पुर गांव में युवती से प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने युवती के घर पर भी पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने युवती के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को जानकारी होने पर युवक को पीटा।

मोबाइल से खुला हत्या का राज

फतेहपुर के पहाड़पुर में बीनू रैदास की हत्या का राज खुलने में उसके और उसकी प्रेमिका के मोबाइल काम आए। शक में पुलिस ने दोनों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले। पता चला कि वारदात के पहले दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद कड़ियां जुड़ती चली गईं। घटना की सूचना पर एएसपी विजय शंकर मिश्रा समेत गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि युवती के घर वालों से पूछताछ की।पहले परिजन गुमराह करते रहे कि बीनू घर में चोरी की नीयत से घुसा था। उसे मारपीट कर बाहर भगा दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवती और युवक के मोबाइल के काल रिकार्ड खंगाले, तो हर राज खुलता चला गया

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’