पानी के लिए कत्ल: धक्का देने से नाराज किशोरी ने महिला को चाकू घोंपकर मार डाला

नई दिल्ली:एक भविष्यवाणी है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। इसकी बानगी पिछले दिनों दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार क्षेत्र में देखने को मिली। यहां एक महिला की हत्या एक 15 साल लड़की ने केवल इसलिए की थी, क्योंकि पानी भरने के दौरान महिला ने किशोरी को धक्का मार दिया था।इससे आक्रोशित होकर किशोरी ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। ऐसा दावा स्थानीय पुलिस ने किया है।

पुलिस के अनुसार झगड़े में पहले मृतका सोनिया उर्फ सोनी ने नाबालिग लड़की का हाथ मरोड़ के धक्का मार दिया था। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के अनुसार 12 अप्रैल की रात 10.59 बजे पुलिस को एक महिला को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। खबर मिलने पर पुलिस की टीम भीकम सिंह कॉलोनी स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर पहुंची। कमरे में सतबीर की पत्नी सोनी को खून से लथपथ हालत में देखा। उनकी कलाई पर चाकू लगने के दो से तीन निशान थे और पेट पर एक घाव था।पुलिसकर्मियों ने सोनी को तुरंत हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हाथ में हो गया फ्रैक्चर

पुलिस जांच में पता चला कि सोनी का पड़ोसी महिला और उनकी 15 साल की बेटी के साथ झगड़ा हुआ था। फरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। सोनी के पति ने पड़ोसी दंपति और उनकी बेटी पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर खुद ही चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था।पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि शाम करीब 7.30 बजे मृतका सोनी का पड़ोसी महिला और उसकी बेटी के साथ पहली मंजिल के नल से पानी भरने को लेकर झगड़ा हुआ था।इसे गुस्से में उसने मार डाला।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां