सच्चा जीवन साथी: पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने छोड़ी दुनिया,एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

एटा। सच्चे प्रेमी न केवल साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाते बल्कि समय आने पर उसे पूरा भी करते हैं, कुछ ऐसा ही मामला यूपी के एटा जिले में सामने आया, यहां के पत्नी ने पति की मौत की खबर सुनकर सदमें में जान दे दी। परिजनों ने बताया कि दंपती ने जब विवाह के फेरे लिए थे, उसी समय कहा था कि अब साथ जीएंगे और साथ ही मरेंगे। दोनों ने इस वचन को पूरी जिंदगी निभाया और अंतिम यात्रा पर भी एक संग निकल पड़े।

चार से पति का चल रहा था इलाज

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के नगला सियार के रहने वाले ओम नारायण का चार दिनों से फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवार वाले उनके इलाज में सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार थे, भगवान को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार दोपहर उनकी हालत अचानत बिगड़ गई और उसने दुनिया छोड़ दिया। इसके जानकारी लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने जैसे ही युवक की मौत की खबर उसकी पत्नी मोहिनी को दी तो वो भी पछाड़ खाकर जमीन पर गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मोहिनी को देखा और उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग मोहिनी के शव को भी गांव ले आए। घर के आंगन में पति और पत्नी के शव जब एकसाथ रखे गए, तो लोग खुद के आंसू नहीं रोक पाए। वहीं एक साथ दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार क​र दिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.