वरुण गांधी के टिकट को लेकर सस्पेंस, इंडिया और एनडीए दोनों दल टिकट देना चाहते है

लखनऊ। भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने बेबाक बयान के लिए जा​ने जाते है, उनके बयानों से कई बार सरकार को असहजता का सामना करा पड़ा।इस वजह से उनके टिकट पर सस्पेंस बरकार है। हालांकि उन्हें इंडिया गठबंधन के साथ ही भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद हैं,दरअसल बीजेपी की अंदरूनी सर्वे में वरुण और मेनका गांधी दोनों की रिपोर्ट सकारात्मक है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरुण गांधी को इंडिया गठबंधन भी मैदान में उतारने को इच्छुक है।

हालांकि पिछले सप्ताह वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात के बाद इन चर्चाओं का बाजार गर्म है कि भाजपा ने उनके लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं। दरअसल भाजपा में एक परिवार-एक टिकट का फॉर्मूला लागू होने पर उनके सामने टिकट को लेकर मुश्किलें आ सकती हैं। वरुण गांधी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा के किसी भी नेता के खिलाफ उन्होंने कभी कुछ नहीं बोला। हां, कुछ मुद्दों पर आवाज जरूर उठाई है।

पीएम के कई पोस्ट वरुण ने किए रिपोस्ट

राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि वरुण की पहली पसंद भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ने की है। हाल ही में वरुण गांधी पीएम के एक्स पर कई पोस्ट को अपने अकाउंट से रिपोस्ट भी कर चुके हैं। इससे भी उनकी मंशा को समझा जा सकता है। पूरे देश में मां-बेटे के एक साथ भाजपा से लोकसभा सांसद होने का उदाहरण मेनका और वरुण ही हैं। एक कयास यह भी है कि एक परिवार-एक टिकट के फॉर्मूले को भाजपा ने सख्ती से लागू किया गया तो वरुण का पत्ता कट सकता है। बताते हैं कि उस स्थिति में वरुण को इंडिया से भी लड़ने में कोई गुरेज न होगा।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.