Nirvana Sanstha लखनऊ मा​नसिक रूप से कमजोर 20 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत

20 mentally challenged girls in Lucknow fell ill, two died

रविवार से अचानक एक के बाद एक बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने लगी।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पारा स्थित Nirvana Sanstha में रह रहीं 20 बालिकाओं की हालत बिगड़ गई। एक-एक कर सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक बालिका की मंगलवार को और एक बालिका की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। चार बालिकाओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अन्य 14 बालिकाओं का इलाज जारी है। डिहाइड्रेशन व फूड पॉइजनिंग की आशंका है। निर्वाण संस्था के तहत अनाथ मानसिक रूप से कमजोर बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है। डीपीओ विकास सिंह ने बताया कि संस्था में 147 बालिकाएं थीं। रविवार से अचानक एक के बाद एक बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। बालिकाओं को उल्टियां हो रही थीं।

बुधवार तक 20 बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 13 साल है। डीपीओ का कहना है कि डॉक्टरों के वह संपर्क में हैं। जो बालिकाएं भर्ती हैं उनका बेहतर इलाज जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां