सुभासपा प्रमुख ने स्वामी प्रसाद पर बोला हमला, बोले अखिलेश के इशारे पर कर रहे ड्रामा

लखनऊ। अपने बयानों से हिंदू देवी-देवताओं और ब्राहृमणों का अपमान करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का मन सपा से भर गया है, इसलिए उन्होंने पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया हैं। अब सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने इस मामले को लेकर स्वामी और अखिलेश यादव दोनों पर कटाक्ष किया है। राजभर अपने बयान में बोले कि यह सब ड्रामा वह अखिलेश यादव के इशारे पर कर रहे है, यदि उनका सपा से मोहभंग हो गया है तो वह एमएलसी पद से इस्तीफा दें।

सियासी ड्रामा बताया

सुभासपा अध्यक्ष ने बलिया में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के संगठन का पद तो छोड़ दिया लेकिन सपा में बने रहेंगे। ये कौन सा सिद्धांत हैं। इससे स्पष्ट है कि यह स्वामी प्रसाद ने ये ड्रामा अखिलेश के इशारे पर किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मिलकर मुसलमानों का वोट लेने के लिए ड्रामा कर रहे हैं।

राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद की संगठन में तो कभी भी वापसी हो सकती है। अगर स्वामी सपा के एमएलसी के पद से इस्तीफा देते तो स्वीकार हो जाता इसलिए उन्होंने संगठन से इस्तीफा दिया।राजभर ने अखिलेश को घेरते हुए कहा आज तक तो स्वामी प्रसाद मौर्य के किसी बयान पर सपा अध्यक्ष ने कोई एक्शन नहीं लिया। आज शिव पूजन करने के समय ड्रामे के तहत इस्तीफा दिलवा दिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर