बेवफाई के शक में बना कातिल: लखनऊ की सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की के प्रेमी ने पुणे में गोली मारकर की हत्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की रहने वाली एक होनहार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके प्रेमी ने पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल उसे शक था कि उसकी प्रेमिका उसे नजरअंदाज कर रही है। बेवफाई के शक में उसे गोलियों से उड़ा दिया। हालांकि पुणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

पिस्टल से तीन गोलियां मारीं

लखनऊ निवासी वंदना द्विवेदी पुणे में इंफोसिस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। जानकीपुरम विस्तार निवासी ऋषभ निगम उसके प्रेम संबंध थे, प्रेमी को शक ​था कि वह उससे बेवफाई कर रही है। 27 की रात दोनों पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके में लॉज के कमरा नंबर 306 में ठहरे थे। देर रात ऋषभ ने वंदना को पिस्टल से तीन गोलियां मारीं। इनमें से दो उसके सिर और एक सीने में लगी। इसके बाद ऋषभ भाग निकला। पुणे की पुलिस के अलर्ट जारी करने के कुछ घंटे बाद मुंबई पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऋषभ को दबोच लिया। वंदना मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थीं। परिवार इंदिरानगर में रहता है। माता-पिता अभी प्रयागराज में हैं, जबकि दोनों भाई वारदात की सूचना के बाद पुणे के लिए निकले हैं।

दस साल चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुणे पुलिस ने आरोपी ऋषभ से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह करीब दस साल से वंदना के साथ था। कुछ वक्त से वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसे लेकर कई बार विवाद हुआ। इस वजह से मिलने पुणे आया था। यहां लॉज में भी रात में विवाद होने पर उसे वंदना को गोली मार दी।पुलिस उपायुक्त बापू बांगर के मुताबिक ऋषभ 25 जनवरी को लॉज में ठहरा था। अगले दिन वंदना से मिला। फिर शनिवार रात दोनों एक साथ लॉज गए। इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई हैं। आरोपी आते-जाते वक्त कैमरे में कैद हुआ है। गिरफ्तारी के वक्त उससे पिस्टल भी बरामद हुई थी। उस पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria