HonorKilling :बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उसके दुपट्टे से गला कसकर दी मौत की सजा, पड़ोसी ने बुलाई पुलिस

Angered by his daughter's love marriage, a father strangled her to death with her dupatta; a neighbor called the police.

उन्होंने रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया मगर वो तैयार नहीं थी।

आगरा।HonorKilling : मोहब्बत की सबसे बड़ी निशानी ताजमहल के शहर आगरा से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उसके ही दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। मौत से पहले बेटी ने जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। इस पर पिता ने उसके मुंह पर घूंसे मारे। चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे मगर पिता ने दरवाजा नहीं खोला। तब तक गला दबाए रखा, जब तक बेटी की सांसें नहीं थम गईं। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मूलरूप से शिकोहाबाद के सहसपुर गांव निवासी विमल शर्मा 15 साल से जैतपुर के नंदगवा रोड स्थित प्रताप नगर में परिवार सहित किराए पर रह रहे हैं। पड़ोसी अनुज शर्मा ने रात 1 बजे 112 पर काॅल की। बताया कि विमल शर्मा के घर से चीख पुकार की आवाजें आ रही हैं। उन्होंने अनहोनी की आशंका जाहिर की। कहा कि दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। कुछ देर बाद चीखें भी बंद हो गई हैं। सूचना पर आधा घंटे बाद पीआरवी पहुंच गई।

बेटी के शव के पास बैठा था पिता

पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। कमरे में तख्त पर विमल की बेटी अंकिता (22) का शव पड़ा था। गले में ब्लाउज, दुपट्टा और रस्सी पड़ी थीं। इनसे गला घोंटा गया था। पिता पास ही बैठा था। उसने पुलिस को बताया कि बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी अंकिता शर्मा जैतपुर के महाविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही थी। तभी उसके संबंध साथ में पढ़ने वाले नहटोली के अमित उर्फ अनिल से हो गए। दोनों ने 23 फरवरी, 2026 को कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी अंकिता ने उन्हें नहीं दी। अमित ने पाैने दो महीने बाद फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसमें अंकिता के साथ शादी करना बताया। अमित वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात बताया गया है। अंकिता की शादी का परिजन को पता चला तो वो विरोध करने लगे। उन्होंने रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया मगर वो तैयार नहीं थी। एक ही बात बोलती थी कि जान दे देगी लेकिन अमित से अलग नहीं होगी। उसने प्रेम विवाह किया है। वह बालिग है। अमित पिछले दिनों घर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद चला गया था। इससे विवाद बढ़ गया।

Dr. Fixit ने पंढरपुर वारी 2026 में वारकरियों के लिए सुरक्षा का अपना वादा बढ़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’