निसान ने सौरभ वत्स को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर किया नियुक्त

  • इंडिया लीडरशिप टीम को मजबूत बनाने और कारोबार में व्यापक बदलाव लाने का इरादा

बिजनेस डेस्क, गुरुग्राम। निसान मोटर इंडिया (NMIPL) ने आज सौरभ वत्स को कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। उनकी नियुक्ति 15 जनवरी से प्रभावी हो गई है। सौरभ अपनी नई भूमिका में, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव को रिपोर्ट करेंगे और कंपनी को भारत में अपनी भविष्य की योजनाओं के मद्देनज़र मौजूदा ट्रांसफार्मेशन प्लान को लागू करने में सपोर्ट करेंगे। इस दौरान, वह कंपनी की मध्यावधि योजनाओं (मिड टर्म प्लान/एमटीपी) को साकार करने में मदद देने के अलावा हमारे एंबीशन (महत्वाकांक्षा) 2030 लक्ष्यों को साकार करने में भी सहयोग करेंगे। उनकी नियुक्ति भारत में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के समक्ष उपलब्ध अवसरों और उसकी राह में पेश आने वाली चुनौतियों के मद्देनज़र कंपनी के ट्रांसफार्मेशन प्लान को रेखांकित करती है।

जनरल मोटर में दे चुके है सेवा

सौरभ इससे पहले स्टेलेंटिस से जुड़े थे जहां वह स्टेलेंटिस की लीडरशिप टीम के सदस्य थे और भारत में सिट्रॉएन ब्रैंड की स्थापना के समय से ही इसका नेतृत्व कर रहे थे तथा ब्रैंड प्रमुख के तौर पर बिजनेस के सभी पहलुओं के लिए जिम्मेदार थे। सौरभ करीब दो दशकों तक जनरल मोटर्स (जीएम) से भी जुड़े रहे हैं और कंपनी में ही कई प्रमुख नेतृत्वशाली भूमिकाओं को निभाने के साथ-साथ दक्षिण कोरिया में काफी लंबे समय तक कार्यरत रह चुके थे।

सौरभ के पास एशियन मार्केट में काम करने का व्यापक अनुभव है और साथ ही, ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की भी गहरी जानकारी है। वह प्रोडक्ट प्लानिंग, प्रोग्राम मैनेजमेंट, सेल्स प्लानिंग, मार्केटिंग, कम्युनिकेशंस और रिटेल /कमर्शियल सेल्स जैसे महत्वपूर्ण पक्षों से जुड़े रहे हैं। सौरभ ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के बाद इंटरनेशल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से एमबीए किया और लंदन बिजनेस स्कूल से एग्जीक्युटिव मैनेजमेंट प्रोग्राम की पढ़ाई भी कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother