Ganpati immersion: गणपती विसर्जन की शोभायात्रा में घुसी बेकाबू बोलेरो, तीन लोगों की मौत, 20 घायल

Uncontrolled Bolero entered the procession of Ganpati immersion, three people died, 20 injured

घायलों को इलाज के लिए बगीचा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़:Ganpati immersion जशपुरनगर में मंगलवार रात भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। वाहन की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकी 20 लोग घायल हो गए है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जशपुरनगर के बगीचा थाना क्षेत्र के जरूडाड गांव की घटना है। चराईडांड बगीचा स्टेट हाईवे पर मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे भगवान गणपती की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा में डेढ़ सौ ग्रामीण शामिल थे। डीजे की धुन में नाचते गाते जा रहे थे।

 

इसी दौरान रायकेरा की ओर से आ रही बोलेरो अनियंत्रित हो कर शोभायात्रा में घुस गईं। हादसे में अरविंद करकेट्टा 19 वर्ष, विपिन प्रजापति 17 वर्ष और खिरोवती यादव 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गईं, इसके साथ ही 20 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए बगीचा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन बगीचा पहुंचे और घायलो के उपचार की जानकारी ली। घटना के बाद भीड़ ने वाहन चालक सुख सागर यादव को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया है। उसे भी इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

बता दें इससे पहले 2021 में जिले के पत्थलगांव में ऐसी ही एक भीषण दुर्घटना हुई थी। 15 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में गांजा से भरी एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो कर भीड़ में घुस गईं थी। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गईं थी और दर्जन भर घायल हो गए थे।

# Devastation due to floods पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, कई मौते, फसले और जानवर प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर