बरेली की मुस्लिम महिलाएं तैयार कर रही है श्रीराम के लिए विशेष पोशाक

बरेली। अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर लगभग बनकर तैयार है, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। इसके लिए पूरे देश में जश्न का माहौल है। बरेली जिले की मुस्लिम महिलाएं प्रभु के लिए विशेष वस्त्र तैयार कर रही है। गणतंत्र दिवस के बाद वे मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की अगुवाई में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगी। इसके अलावा वे अपने हाथों से तैयार किए वस्त्र रामलला को समर्पित करेंगी। उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। फरहत नकवी की देखरेख में उनके आवास पर रामलला के वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं।

40 महिलाओं का दल कर रहा काम

फरहत नकवी ने बताया कि बरेली की जरी कारीगरी मशहूर है। लिहाजा रामलला के लिए जरी की पोशाक तैयार करा रही हैं। जरी का काम करने वाली 40 महिलाओं के साथ वह खुद भी इस काम में जुटी हुई हैं। बुधवार से रामलला की पोशाक पर दस्तकारी का काम शुरू हो गया। वस्त्र तैयार होने के बाद वह महिलाओं के साथ अयोध्या जाएंगी और वहां रामलला को वस्त्र पहनाएंगी।

फरहत ने बताया कि उनका उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। राम मंदिर में सहयोग के लिए वह धनराशि भी एकत्र कर रही हैं, जिसे गुप्त दान के रूप से ट्रस्ट को सौंपेगी।22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर शहर के मंदिरों में भी विविध कार्यक्रम होंगे। नाथ मंदिरों में अभी से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जोगी नवादा स्थित श्री वनखंडीनाथ मंदिर के संरक्षक हरि ओम राठौर ने बताया कि 22 जनवरी को हवन-पूजन होगा और दिवाली मनाई जाएगी। शाम को 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style