असम में पिकनिक पार्टी मनाने जा रहे लोगों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर 14 की मौत, 27 गंभीर घायल

गुवाहाटी। पहाड़ी राज्य असम में बुधवार अलसुबह घर से पिकनिक मनाने 45 लोगों को अठखेलिया से बलिजान लेकर जा रही बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई,जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंची।

सुबह तीन बजे निकले थे घर से

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि बस का सफर सुबह तीन बजे शुरू हुआ था। रास्ते में ही कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। वहीं पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं इस हादसे में पर असम के सीएम समेत तमाम नेतााओं ने दुख जताा।

इसे भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother