बदायूं में पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले से मंगलवार सुबह आनर किलिंग का मामला सामने आया। यहां एक पिता मंगलवार सुबह अपनी 19वर्षीय बेटी और उसके प्रेमी को प्रेमी के घर के सामने फावड़े से काट डाला। दरअसल एक दिन पहले ही युवती का प्रेमी हिमाचल प्रदेश से कमाकर घर लौटा था, अगली सुबह युवती उससे मिलने उसके घर पहुंच गई। पीछे—पीछे फावड़ा लेकर पहुंचे पिता ने दोनों को काट डाला इसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

गांव में दहशत का माहौल

यह घटना बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली की है, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे 19 वर्षीय नीतू अपने 20 वर्षीय प्रेमी सचिन से मिलने गई थी। घर से निकलने की जानकारी युवती के परिजनों के साथ ही उसके पिता महेश को हुई तो वह पीछे—पीछे वह भी चल दिया। जैसे ही वह प्रेमी के घर के दरवाजे के सामने पहुंचीं वैसे ही पिता ने उस पर हमला बोल दिया, बचाने आए प्रेमी को भी मार डाला। इसके बाद पिता फावड़ा लेकर बिल्सी थाने में सरेंडर हो गया। इस घटना में और भी लोग शामिल बताए जा रहे हैं लेकिन अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल हैं

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर