प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी बेटी को माता-पिता ने मारकर रातोंरात जला डाला, ऐसे खुला भेद

सीतामढ़ी। बिहार के ​सीतामढ़ी जिले में माता—पिता ने अपनी ​जवान लड़की की हत्या करके रातोंरात उसे जला डाला। दरअसल लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती और परिजन अपने हिसाब के लड़के से उसकी शादी करना चाहते थे। एक दिन ​पहले ही दूसरी जगह से रिश्ता भी आया था, लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी थी। इज्जत बचाने के लिए माता पिता ने उसकी हत्या ही कर डाली। जानकारी होने पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के सामने स्वीकार किया गुनाह

इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने पुत्री की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आनन फानन में जला दिया।पूछताछ में दोनों ने पुत्री की हत्या कर शव जलाने की देने की बात स्वीकार भी की है। परसौनी थानेदार सुनीता कुमारी ने बताया कि उन्होंने जांच के दौरान दोनों से पूछताछ किया। पहले तो दोनों बहानाबाजी कर रहे थे, लेकिन जल्द ही पुलिस के सामने टूट गए। थानाध्यक्ष ने चौकीदार के बयान पर एफआईआर कर दोनों को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानेदार ने बताया कि उन्हे आसपास के लोगों द्वारा इस घटना की सूचना दी गई थी।

प्रेमी से शादी करना चाहती थी

ग्रामीणों ने कि परसौनी निवासी निरंजन की पुत्री पुष्पा कुमारी का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को जब जानकारी मिली तो माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी। सोमवार को लड़की देखने की रस्म भी पूरी की गई। बावजूद पुष्पा तय शादी से इनकार करती रही और अपने प्रेमी संग शादी की जिद करती रही। इसके बाद पुत्री की जिद से नाराज निरंजन बैठा व मां हीरामणि देवी ने मिलकर देर रात पुत्री की हत्या कर शव रातों रात जला दिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर