बिहार में लगातार पुलों के गिरने से लोगों में दहशत, तेजस्वी यादव ने किया कटाक्ष

पटना।​ बिहार में एक के बाद एक पुल गिर रहा हैं, इससे इसके गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा। पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री की ईमानदारी से तंग आकर बिहार के पुलों ने आत्महत्या कर ली। सारण जिले में लगातार बारिश के कारण पुल गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है। दो दिन में जिले में तीन पुल ढह चुके हैं, जिनमें से एक बनियापुर प्रखंड में और दो लहलहादपुर प्रखंड में स्थित थे।

लोगों को हुई परेशानी

सारण जिले के बनियापुर प्रखंड में गुरुवार सुबह एक और पुल टूट गया। यह पुल सरेया पंचायत को सातवा पंचायत से जोड़ता था। इससे पहले बुधवार को भी लहलहादपुर प्रखंड में दो पुल टूट गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की हालत पहले से ही खराब थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी मरम्मत नहीं कराई। बारिश के कारण पुल की नींव कमजोर हो गई थी, जिससे वह टूट गया। यह ग्रामीण पुल सरिया पंचायत को सातवा पंचायत से जोड़ने का काम करता था। कल टूटने के बाद लोगों को आगमन में दिक्कतें हो रही है।लगातार पुल टूटने की घटनाओं से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को पुलों की मरम्मत पर ध्यान देना चाहिए, ताकि ऐसे हादसे न हों।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर