बेटी की खातिर बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी को घर में रखा, उन्हीं दोनों ने मिलकर ले ली जान

गाजियाबाद। ​पत्नी को खुश रखने के लिए युवक ने उसके प्रेमी को साथ में रख लिया, लेकिन दोनों ने उसके साथ जो किया वह जानकार पु​लिस भी हैरान रह गई। दरअसल पत्नी ने पहले गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद चाकू से गला काट दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने के लिए एक प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस की जांच में दोनों के गुनाह जल्द ही खुल गए,पुलिस ने दोनों को गिरफ्तर करके कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

हत्याकर शव फेंका

बता दे कि यूपी के गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बहरामपुर में एक प्लॉट में मिले शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घर में हो रहे विवाद के कारण उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया था। महिला के गुमराह करने पर पुलिस ने खून के धब्बों को निकालने के लिए बेंजाडीन टेस्ट करवाया, जिसके बाद पूरे केस की गुत्थी खुली।

प्रेमी के प्यार में हुई पागल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है। वह जालौन का रहने वाला था, गाजियाबाद के बहरामपुर में रहता था। हत्या के मामले में उसकी पत्नी प्रियंका और उसके कथित प्रेमी गर्जन यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने गला दबाकर और चाकू से हमला कर हत्या की और बाद में शव को चादर में लपेटकर खाली प्लॉट में डाल दिया था। शिवम बाइक कैब चलाता था।

उसने करीब 4 साल पहले प्रियंका से शादी पहली पत्नी को छोड़कर की थी। प्रियंका की दो साल की बेटी थी। कुछ समय पहले प्रियंका गर्जन के संपर्क में आई और दोनों में दोस्ती के बाद संबंध बन गए। मार्च 2023 में प्रियंका घर छोड़कर गर्जन के पास बलिया चली गई थी। शिवम उसे तलाशते हुए बलिया पहुंच गया। इस दौरान बेटी के कारण वह उनके साथ पत्नी के दोस्त को भी अपने ही घर में रखने को तैयार हो गया था।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother