Suicide : कानपुर में उन्नाव के प्रेमी जोड़े की एक ही साड़ी से लटका मिला शव, महिला के मोबाइल की सिम गायब

Bodies of a loving couple from Unnao found hanging from the same saree in Kanpur; woman's mobile SIM card missing.

दोनों में करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

कानपुर।Suicide : महिला का शव उसके प्रेमी के साथ कानपुर महाराजपुर के सुबौली गांव में शनिवार सुबह रेलवे लाइन किनारे खेत में मिला। दोनों की पहचान उन्नाव निवासी मालती (27) और ओम (22) के रुप में हुई। दोनों के शव पेड़ से बंधी साड़ी के दोनों छोर से बने फंदे से लटके मिले। एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां थी और पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी। प्रेमी ओम बाइक मिस्त्री था। दोनों में करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

मोबाइल का सिम गायब

एडीसीपी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे दोनों के शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस को मौके पर पॉलिथीन मिली, जिसमें बाइक की चाबी, 4200 रुपये, महिला का आधार कार्ड और की-पैड मोबाइल फोन था। मोबाइल से सिम निकला था। युवक की पैंट की जेब से 200 रुपये मिले। मोबाइल में मिले नंबर से पुलिस ने महिला के परिजन से संपर्क किया। बहन ने उसकी पहचान मालती (27) और युवक की पहचान मालती के प्रेमी ओम (22) के रूप में की। बहन ने बताया कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उन्नाव से महाराजपुर की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। यहां तक दोनों किस साधन से आए फिर जिस सुबौली गांव में दोनों के शव लटके मिले वह भी महाराजपुर के काफी भीतर है। पेड़ तक पहुंचने का रास्ता खेतों से होकर जाता है। घटनास्थल पर पुलिस को बाइक की चाबी तो, मिली लेकिन एक किलोमीटर की दूरी तक कोई बाइक नहीं मिली।पुलिस का मानना है कि बिना बाइक के गांव तक पहुंचना संभव नहीं है। मालती के मोबाइल से सिम भी बाहर निकला पड़ा मिला है। इसकी वजह भी पता की जाएगी। शवों के लटके होने की स्थिति भी संदेहास्पद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मालती के पति और ओम के माता-पिता दोनों से पूछताछ की जाएगी।

परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी

करीब 15 दिन पहले ससुरालवाले दोनों बच्चों को जवाहिर खेड़ा ले गए थे। सोमवार को मालती नवाबगंज निवासी बड़ी बहन आरती के यहां चली आई थी। तीन दिन पहले सुबह सात बजे मालती बहन से मायके जाने की बात कहकर निकली लेकिन पहुंची नहीं। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आठ माह पहले मालती के पति को इसका पता चला, तो उसने विरोध किया। मामला कोतवाली में पहुंचा जहां कई घंटे तक पंचायत हुई। ओम ने मालती को साथ रखने की बात कही थी, लेकिन पहले पति ने तलाक के बाद ही ऐसा करने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद वह दोनों बच्चों को साथ लेकर चला गया था और मालती मायके चली गई थी।

Runaway Bride : शादी के 15 दिन बाद चाचा बनकर आया पहला पति नकदी-गहने और दुल्हन को लेकर भाग निकला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर