‘महर्षि घेरण्ड अवार्ड’ से डॉ. नंदलाल सम्मानित, 25 वर्षो से लोगों को यूं दे रहे हैं सेवाएं

लखनऊ। भारतीय योग चिकित्सक संघ की ओर से इंटरनेशनल योगा प्राइम अवार्ड समारोह का आयोजन सोमवार को कानपुर में किया गया। कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सुप्रसिद्ध वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक एवं योग विशेषज्ञ डॉ. नंदलाल यादव को ‘महर्षि घेरण्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. नंदलाल विगत 25 वर्षों से योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ तथा उत्तर प्रदेश के ख्याती प्राप्त प्राकृतिक चिकित्सालयों में चिकित्सा अधिकारी नेचुरोपैथी एवं योग पद पर कार्य किया है।

दी गई जानकारी के मुताबिक डॉ. नंदलाल यादव विगत 11 वर्षों से बलरामपुर चिकित्सालय के आयुष विभाग में योग विशेषज्ञ पद पर सेवाएं कार्यरत् हैं। बताया गया कि डॉ. नंदलाल भारत की प्रसिद्ध स्वास्थ्य पत्रिका निसर्गोउपचार वार्ता, आरोग्य अमृत एवं दैनिक अखबारों में भी समय-समय पर प्राकृतिक चिकित्सा तथा योग के द्वारा उत्कृष्ट स्वास्थ्य विषय पर अपने विचार लेख के रूप में प्रकट करते रहे हैं। वहीं दूरदर्शन समेत अन्य टीवी चैनलों तथा यूट्यूब चैनल पर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग द्वारा उत्तम स्वास्थ्य विषय पर उनकी प्रस्तुति समय-समय पर दर्ज होती रहती है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.