बरेली में युवती का गला रेतकर हत्या,आधे शरीर पर नहीं ​थे कपड़े, दुष्कर्म की आशंका

बरेली। बरेली के कैंट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बुधवार दोपहर एक युवती की गला काटकर हत्या के बाद शव फेंके जाने की जानकारी होगों को लगी। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कैंट की कृष्णा नगर कॉलोनी के पास युवती का शव मिला उसके कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

नहीं हुई शिनाख्त

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। युवती के कपड़े अस्त— व्यस्त देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने युवती को पहचानने से इंकार कर दिया। जानकारी होने पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। इससे पहले भी शाही और शीशगढ़ इलाके में नौ महिलाओं की हत्या हो चुकी है। इनके खुलासे या तो लटके हुए हैं या फिर खुलासों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवती की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस के डॉग और फील्ड यूनिट पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, लेकिन कातिल का कोई पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां