बंधन बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए लॉन्च किया ‘इंस्पायर’ योजना,यह मिलेगा फायदा

बिजनेस डेस्क। अखिल भारतीय सार्वभौमिक बैंक, बंधन बैंक ने ‘इंस्पायर’ के नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार किया गया है। ‘इंस्पायर’ के तहत बैंक के वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए तरजीही ब्याज दर, प्राथमिकता वाली बैंकिंग सेवा और डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा जैसे पहले से मौजूद लाभ प्रदान किये जाएंगे। ‘इंस्पायर’ कार्यक्रम के तहत दवा की खरीद, नैदानिक सेवा और चिकित्सा उपचार आदि पर विशेष छूट जैसे जीवन की देखभाल के लाभ (लाइफ केयर बेनिफिट) भी प्रदान करता है।

फोन बैंकिंग अधिकारी

भागीदार स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के ज़रिये डॉक्टर से दिखाने, चिकित्सा जांच और दंत चिकित्सा आदि पर रियायत भी प्रदान की जाती हैं। बंधन बैंक, वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए बैंकिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए फोन बैंकिंग अधिकारी तक सीधी पहुंच जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल करने की भी योजना बना रहा है। बंधन बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को व्यक्तिगत सेवा सुनिश्चित करने के लिए बहुत समय से शाखाओं में वरिष्ठ नागरिक डेस्क की व्यवस्था की है। विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों को ऐसे बुज़ुर्ग ग्राहकों की मदद करने के लिए नियुक्त किया जाता है जो, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और मिस्ड कॉल बैंकिंग के माध्यम से कभी भी और कहीं से भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।

विश्वास जीतने का सौभाग्य

बंधन बैंक के शाखा बैंकिंग प्रमुख, सुजॉय रॉय ने कहा, “बंधन बैंक में, हम हर उम्र में वित्तीय स्वतंत्रता के महत्व और ज़रूरत पर तवज्जो देते हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बंधन बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत ध्यान से तैयार विभिन्न किस्म के लाभ प्रस्तुत कर रहा है। हमें बैंक के संचालन के आठ वर्षों में वरिष्ठ ग्राहकों का विश्वास जीतने का सौभाग्य मिला है और यह कार्यक्रम उनके प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.