होली से पहले एक ही परिवार में जली चार चिताएं तो हर आंखों से बह पड़ी अश्रुधारा

बरेली। यूपी के बरेली जिले में होली का त्योहार एक परिवार के लिए गमों का पहाड़ लेकर आया। रविवार को होली जलने से कुछ देर पहले ही एक परिवार के चार लोगों की जब चिताएं जली तो वहां मौजूद हर किसी के आंख से आंसू झलक पड़ें। य​ह दिल दहलाने वाला हादसा बरेली के मीरगंज तहसील के हल्दी खुर्द का है। यहां के रहने वाले एक परिवार के चार लोगों की एक ही हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक की चिता उसकी ससुराल और तीन लोगों की हल्दी खुर्द गांव में जली।

छोछक लेकर गया था परिवार

गांव हल्दी खुर्द से दलपतपुर के पास भोजपुर जिला मुरादाबाद में बच्चे की खुशी में छोछक लेकर गए थे जिसमे करीब 20 लोग ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। कार्यक्रम निपटा कर लौट रहे थे।थाना मिलक के पास हरियाणा पंजाब ढाबे के सामने ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया था। ट्रैक्टर हाईवे पर ही बंद हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को वहीं रोड पर डिवाइडर के सहारे खड़ा करके डीजल लेने नजदीकी पेट्रोल पंप पर चला गया।और सभी लोग ट्राली में ही बैठे थे।

इसी दौरान मिलक की ओर से जा बरेली दिशा की ओर जा रहे डंपर ने ट्राली में पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए एक डंपर चालक ने ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर भी पलट गया।हादसे के बाद मौके पर ही चार लोगो की मौत हो गई।अन्य करीब दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह हुए हादसे का शिकार

रामपुर के मिलक क्षेत्र में हुए हादसे में रवि यादव (14),रामवती देवी (45), कविता यादव (154), और सावित्री देवी (30) की मौत हो गई। सावित्री का अंतिम संस्कार उसकी ससुराल गांव करपिया हप्पू थाना मिलक में हुआ।रवि यादव और कविता यादव चचेरे भाई बहन थे।परिवार में कोहराम मचा हुआ है

इसे भी पढ़ें…

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.