अलीगढ़ में शादी के एक सप्ताह पहले लाल कफन में विदा हुई दुल्हन तो फट गया मां का कलेजा

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई,यहां एक घर में शादी की तैयारी चल रही थी, इसी बीच शादी के एक सप्ताह पहले होने वाली दुल्हन को इंवर्टर से करंट लगने से मौत हो गई,इससे शादी वाले घर में कोहराम मच गया। बहन की शादी का कार्ड बांट रहे भाई को उस समय झटका लगा जब उसे बहन की मौत की खबर मिली, पूरे परिवार की खुशियां खांक में मिल गई। जब लाल जोड़े में डोली की जगह अर्थी पर दुल्हन को घर वाले अंतिम विदाई दे रहे थे, तो वहां मौजूद हर किसी का कलेजा फट गया।

खुशियां मातम में बदली

यह दिल दहलाने वाली घटना कौशांबी के गांव जरतौली की है यहां की रहने वाली ललिता दुल्हन बनने के​ लिए रात— दिन तैयारी कर रही थी, इसी बीच उसकी करंट लगने से मौत हो गई। शादी से एक सप्ताह पहले घर में गम का मातम पसर गया। जरतौली के रहने वाले प्रेमशंकर के घर 28 नंवबर को बेटी ललिता की बरात आने वाली थी। शादी के कार्ड बंट गए थे, शादी की पूरी तैयारी हो गई ​थी, इसी बीच सोमवार को होने वाली दुल्हन की करंट से मौत होने के बाद सारी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। जो मां बेटी को लाल जोड़े में विदा करने की तैयारी कर रही थी, उसी बेटी को लाल कफन में अंतिम विदाई देनी पड़ी तो मां का कलेजा कांप गया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours