बड़ा हादसा: मधुबनी के डीएम की कार ने चार को कुचला, मां-बेटी समेत तीन की मौत

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में मंगलवार को बहुत ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, ​यहां मधुबनी के डीएम की कार ने चार लोगों को सुबह साढ़े आठ बजे रौंद दिया, इस हादसे में मां बेटी की मौत हो गई, वहीं दो लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है। हादसे के बाद डीएम और उनका चालक कार छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गए।

यह घटना मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र में हुई है। डीएम की कार ने दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोला के पास एक महिला और उसकी बच्ची को कुचल दिया। इसके बाद चालक कार से नियंत्रण खो दिया, और आगे चलकर दो मजूदरों को और टक्कर मार दिया। इसके बाद डीएम और चालक कार छोड़कर भाग गए।

भगाने के दौरान डीएम का वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क की दूसरी तरफ जाकर एक महिला और उसके साथ जा रहे बच्चे को भी कुचल दिया। तीनों की मौत मौके परी हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। अभी कोई भी जिम्मेदार इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं, वहीं मृतकों के परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.