बेसहारा समझकर जीतेंद्र ने ज्योति को दिया सहारा, वह उसे लूट गई

इंदौर। बड़े अरमानों से तीन महीने पहले अपने सुने जीवन में बहार लाने के लिए जीतेंद्र ज्योति को ब्याह करके घर लाया था, उस समय उसकी खुशियों को चार चांद लग गए थे, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी घर में खुशियां लाने वाली ज्योति एक दिन उसके घर को कंगाल करके चली जाएगी। तीन महीने बाद जितेंद्र को अपनी पंसद पर पछतावा हो रहा हैं। वह न केवल उसके अरमानों पर पानी फेर गई, बल्कि उसकी गाढ़ी कमाई को समेट ले गई। बता दें कि शादी के समय बताया गया था ज्योति को उसके पहले पति से एक बेटी भी है। जितेंद्र ने यह सोचकर ज्योति से शादी की कि उसकी बेटी को पिता का सहारा मिल जाएगा, लेकिन उसे नहीं पता था कि ज्योति उसे ठग कर चली जाएगी।

आभूषण भी समेट ले गई

प्यार में ठगे गए जितेंद्र ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि उसने तीन माह पहले परिचितों के सामने ज्योति से बाणगंगा के एक मंदिर में शादी की थी। तीन महीने बाद मंगलवार को वह बहन के घर जाने की कहकर निकली और कपाट में रखे 4 लाख कैश, तीन मोबाइल और सोने के आभूषण भी समेट ले गई।जब वह घर नहीं लौटी तो वह उसके नंबर पर फोन मिलाने लगा, लेकिन उसका नंबर लगातार बंद रहने लगा। इसके बाद परेशान पति ने मां के साथ थाने जाकर शादी में ठगी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब शादी में शामिल रिश्तेदारों से ज्योति और उसके परिवार के बारे में जानकारी एकत्र कर रही हैं।
Thinking that he was helpless, Jeetendra gave support to Jyoti, but she robbed him.
पुलिस अब शादी में शामिल रिश्तेदारों से ज्योति और उसके परिवार के बारे में जानकारी एकत्र कर रही हैं।

बहन के घर जाने का बहाना

जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह काम के लिए घर से बाहर गया था , ज्योति ने उसे फोन करके बताया कि उसे गणेशनगर में रहने वाली बहन से मिलने जाना है। दोपहर करीब दो बजे घर आया तो ज्योति ने कहा तबियत ठीक नहीं होने की वजह से गणेशनगर नहीं गई। जितेंद्र दवा लेने गया तब ज्योति बेटी मुस्कान के साथ फरार हो गई। घर से जाते समय कपाट में रखे 4 लाख रुपये,तीन मोबाइल और सोने के आभूषण भी ले गई। जितेंद्र के मुताबिक रुपये ऋण चुकाने के लिए रखे थे। उसने ज्योति को फोन लगाया लेकिन नंबर बंद मिलें। परेशान होने के बाद मंगलवार को वह मां के साथ थाने पहुंचा और ज्योति के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.