कांग्रेस से गठबंधन पर जयंत चौधरी बोले,अखिलेश की नाराजगी जायज

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की कांग्रेस से बढ़ती दूरी के बीच रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह का बयान बुधवार को सामने आया। जयंत एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करने बागपत पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए पत्रकारों हुए जयंत ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जहां भाजपा सरकार में है वहां भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, कहा कि अखिलेश यादव की नाराजगी जायज है। दरअसल सपा और कांग्रेस का एमपी में गठबंधन नहीं हो पाया वहीं रालोद का कांग्रेस से राजस्थान में गठबंधन हो इससे अखिलेश और चिढ़े हुए है।

कांग्रेस जयंत पर डाल रही डोरे

कांग्रेस लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहती है, ऐसे में वह सपा से बात बिगड़ने पर बसपा प्रमुख मायावती और रालोद प्रमुख जयंत पर डोरे डाल रही हैं। यदि सपा से गठबंधन नहीं हो पाया तो वह इन दलों से समझौता करके भाजपा को टक्कर दे सकें। कांग्रेस जानती है कि सपा के मुकाबल बसपा और रालोद जैसे छोटे दल कम सीट में भी संतोष कर लेंगे,जबकि सपा 65 सीट से कम पर मानने वाली है नहीं, ऐसे में कांग्रेस को तगड़ा नुकसान हो सकता है।

 

विधानसभा चुनावों पर रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जहां भाजपा सरकार में है, वहां भाजपा को सरकार से बाहर किया जाएगा और जहां विपक्ष में है वहां विपक्ष में ही रखा जाएगा। कहा कि एनडीए में भी सब कुछ ठीक नही है, जो घटक साथ थे वो भी अलग लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा के पास सीएम का चेहरा भी नहीं है। अखिलेश की नाराजगी जायज है, राजस्थान में हमारा कांग्रेस से समझौता हो चुका है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours