जालौन। एक कहावत है जैसे को तैसा,यह जालौन में हुई घटना में एकदम सटीक बैठती है। यहां एक महिला ने पहले अपने देवर को प्रेम जाल में फांसकर पति को मरवा डाला, इसके बाद दो साल तक रंगरलिया मनाती रही, इसके बाद वह देवर को परेशान करने लगी, भाभी की हरकतों से परेशान होकर देवर ने चाकू से काटकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने काफी जांच पड़ताल के बाद इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने इसी प्रेमी के साथ मिलकर दो साल पहले अपने पति की भी हत्या कराई थी, जिसमें तीन को जेल भी भेजा गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ राम सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर गांधीनगर स्थित मंदिर के रास्ते में अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। उसके गले पर गहरा घाव था।
बच्चे हुए अनाथ
मृतका की पहचान माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र केजवाहर नगर निवासी रोशनी पत्नी स्व. मुनू कुशवाहा व हाल निवासी कैलिया थाना क्षेत्र के पीपरी कलां के रूप में हुई थी। खुलासे के लिए पुलिस व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। महिला अपने पिता के साथ बच्चे का आधार कार्ड बनवाने आई थी। वहीं पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिय, कि उसकी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसका गला रेतकर मार डाला था। वहीं महिला की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए। पहले मां ने चाचा के हाथों पिता को मरवाया अब चाचा ने मां को ही मार डाल अब बच्चे किसके सहारे रहेंगे।
इसे भी पढ़े..