गोरखपुर:पोती की शादी के दिन दादा को पीट- पीटकर मार डाला, वजह जानकार हर कोई हुआ हैरान

79
Gorakhpur: Grandfather was beaten to death on the day of granddaughter's wedding, everyone was surprised to know the reason
खाने में मछली बनी थी। मछली दो बार परोसी गई। कुछ लोग तीसरी बार मछली मांग रहे थे।

गोरखपुर। हमारे देश में एक कहावत है कि दादा के लिए बेटे से ज्यादा प्यारे उसके पोता और पोती होते है। वह उनकी खुशियों को पूरी करने के लिए उम्र के उस पड़ाव पर भी दिन रात मेहनत करते है,​ जिस पड़ाव पर लोग अराम करने की सोचते है, लेकिन गोरखपुर के रहने वाले एक वृद्ध के लिए उसका सपना जब पूरा होने का था तभी गांव के लोगों ने पीट— पीटकर उसकी हत्या कर दी। उधर पोती की बारात घर पर आई हुई थी, इधर ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर दी।

भोजन में मछली के लिए की मारपीट

दरअसल गोरखपुर के बैजूडीहा गांव में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान भोजन में मछली कम मिलने पर गांव के कुछ युवकों ने दुल्हन के बाबा गेना गुप्ता (65) को पीटकर मार डाला। वहीं पथराव और मारपीट में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। मनबढ़ों ने दूल्हे की चेन भी लूट ली। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल सुनीता गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।उधर, लड़ाई-झगड़े के बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसके सामने भी आरोपी युवक से मारपीट करते रहे। बाद में थाने से फोर्स आने पर आरोपी मौके से भागे। केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किसी तरह हुई शादी

बरात देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के सेमरही गांव से झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव में आई थी। गांव के उमेश गुप्ता की बेटी की शादी होनी थी। जयमाल के समय खाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। खाने में मछली बनी थी। मछली दो बार परोसी गई। कुछ लोग तीसरी बार मछली मांग रहे थे। देरी होने पर घराती पक्ष के लोगों को गाली देने लगे और जूठा पत्तल फेंकने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के घरवालों पर गांव के कुछ लड़के ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पुलिस के आने के बाद आरेापी युवक भाग गए। शादी की रस्में पुलिस के पहरे में पूरी कराई गईं।

वहीं इस मामले में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि मारपीट में चोट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।वहीं शादी के दिन दादा की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई मनबढ़ों कोश रहा है।

इसे भी पढ़े..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here