कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक दिन पहले घर से गायब किशोरी का शव पेड़ पर लटकता मिला। अब उसकी हत्या हुई हैं या उसने आत्महत्या की यह जांच का विषय है। दरअसल बुधवार को किशोरी घर से निकली थी। शाम तक नहीं आने से परिजन परेशान थे। तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर तिर्वा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।अगले दिन गुरुवार की दोपहर उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई।
यह सनसनीखेज मामला तिर्वा कोतवाली के सेमपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी मुन्नू यादव की 14 वर्षीय पुत्र नैंसी बुधवार की सुबह घर से चारा लाने के लिए खेत पर पर गई थी। दोपहर तक वापस नहीं होने पर परिजन परेशान हुए। देर शाम तक भी वह नहीं लौटी, तो तालश की। कहीं पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद भी तलाश करते रहे। इस बीच गुरुवार की सुबह नैंसी का शव गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर दुपट्टा लटका मिला।
गांव में मचा हड़कंप
किशोरी का शव पेड़ से लटकते मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आंशका जताते हुए आरोप लगाया। वहीं इस विषय में कोतवाल डॉ. महेश वीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक को पुलिस ने उठाया
किशोरी के नहीं मिलने पर परिजनों ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद में गांव के ही रहने वाले पवन कुमार (30) के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें…