चार बच्चों की मां को प्यार करना पड़ा महंगा,धोखेबाज प्रेमी ने बिकवा दिया उसका घर

114
Mother of four children had to love dearly, cheater lover sold her house
महिला ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले की चार बच्चों की अम्मा को प्यार करना बहुत महंगा साबित हुआ। पहले प्रेमी ने 3 साल तक उसका शोषण किया और उसका घर बिकवा दिया। उसका चल रहा अच्छा—खासा कारोबार को भी खत्म करा दिया और संपत्ति के पैसे को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि शादी के प्रस्ताव पर महिला को प्रेमी ने जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महिला का पूरा कारोबार प्रेमी के सहारे की आस में खत्म हो गया। प्रेमी संपत्ति बिकवाकर पैसे लेकर फरार हो गया, वहीं शादी के प्रस्ताव पर जान से मरने की धमकी दी। 4 बच्चों की मां को प्यार में धोखा मिला है, 6 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। महिला ने हापुड़ के रईस पर यकीन किया और उससे मोहब्बत की रईस भी उसे अपनाने को तैयार था, इसी दौरान करीब 3 साल तक रईस पीड़िता के साथ रहा,जिसके चलते उसने अपनी सारी सम्पत्ति को भी बेंच दिया था।

तीन साल तक किया शोषण

रईस ने पीड़िता का कारोबार और घर भी बिकवा दिया और संपत्ति का पैसा लेकर चंपत हो गया। रईस ने उससे शादी करने की बात कह कर शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए थे, जिसके बाद से 3 साल से लगातार वो उसका यौन शोषण कर रहा था। महिला से मिली जानकारी के मुताबिक उसने अपनी सारी सम्पत्ति बेंच दी है।

इसे भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here