नईदिल्ली। हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सोनाली 42 साल की थीं। सोनाली के भाई ने इस बात की जानकारी दी है।सोलानी फोगाट टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद पॉपुलर हुई थीं। सोनाली की एक बेटी है और उनके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी।
राजनीति में मिली शिकस्त
सोनाली अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सोनाली फोगाट ने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में हार गई थीं। सोनाली और कुलदीप बिश्नोई राजनीतिक विरोधी थे। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई थी और गिले.शिकवे दूर हुए थे। सोनाली के निधन की खबर से उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।
इसे भी पढ़ें…