पिटाई का बदला लेने के लिए किशोर ने की थी एक साल की बच्ची की हत्या, ऐसे खुला राज

395
To avenge the beating, a teenager had killed a one-year-old girl, such an open secret
बच्ची के पिता ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए किशोर ने मासूम काे अगवा किया और उसकी हत्या कर दी।

लखनऊ। इस खबर को पढ़कर आपकों जरूर सदमा लगेगा, जिस उम्र में बच्चे केवल खेलना कूदना जानते है, उस उम्र का बच्चा इतना खतरनाक कैसे हो सकता है कि वह एक मासूम की हत्या तक कर दें, और कई घंटे तक पुलिस को आसानी से छकाता रहा। दरअसल पिछले दिनों सैरपुर गांव में एक साल की बच्ची की हत्या हुई थी। मासूम की हत्या के बाद पुलिस हत्यारे को तलाश रही थी,

इसी दौरान उसके हाथ ऐसा कुछ सबूत लगा जिसे सुनकर हर कोई हैरान था, दरअसल उक्त बच्ची का हत्यारा एक 13 साल का किशोर निकला। पूछताछ में किशोर ने बताया है कि दो दिन पहले मासूम के पिता का उसके दादा से विवाद हुआ था। इस दौरान बच्ची के पिता ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए किशोर ने मासूम काे अगवा किया और उसकी हत्या कर दी।

गलत संगत में था किशोर

एसीपी अलीगंज सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि किशोर गलत संगत में पड़ गया था। वह इतनी सी ही उम्र में हर प्रकार का नशा करता है। गांव में भी उसकी छवि ठीक नहीं है और हर कोई उसकी हरकतों से परेशान है। शुरूआती छानबीन में ही स्थानीय लोगों ने इस घटना में किशोर की संलिप्तता की ओर इशारा किया था। जुवेनाइल एक्ट का पालन करते हुए किशोर से पूछताछ की गई।

इस दौरान वह गुमराह करता रहा।पहले उसने बताया कि बाइकसवार दो लोग हेलमेट लगाकर आए थे, जो बच्ची को उठाकर ले गए थे। बाद में उसने कहा कि सरौरा गांव के दो युवकों ने इस घटना को किया है। नाम पूछने पर उसने दो नाम बताए। छानबीन करने पर उस नाम का सरौरा गांव में कोई युवक नहीं मिला। काफी देर बाद किशोर ने पिटाई का बदला लेने के लिए बच्ची की हत्या किए जाने की बात कबूल की।

महिलाओं से भी करता था अभद्रता

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किशोर महिलाओं और बच्चियों से अभद्रता करता था। वह नहाते हुए महिलाओं की फोटो भी खींचता था। एक बार उसने नहा रही महिला की साड़ी जला दी थी। किशोर अश्लील फिल्में भी देखता था। शनिवार को पुलिस किशोर को लेकर घटना स्थल पर गई, जहां उसने पानी की टंकी पर चढ़कर दिखाया।किशोर ने बताया कि वह अक्सर स्कूल परिसर में टहलता रहता था। किशोर ने बच्ची के कपड़े क्यों उतारे थे, इसके बारे में वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। किशोर के नशे की लत के कारण अक्सर उसका विवाद होता रहता था। परिवार के लोग भी उसकी हरकतों से परेशान हैं। शिकायत करने घर जाने वाले लोगों को किशोर रास्ते में रोककर धमकी देता था।

यह है पूरा मामला

सैरपुर में गुरुवार रात में एक बच्ची लापता हो गई थी। शुक्रवार सुबह घरवालों ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। छानबीन के दौरान दुगौर प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की पानी की टंकी में बच्ची का शव मिला था। पैर में ईंट बांधकर बच्ची को टंकी में डाला गया था। छानबीन के दौरान गांव के ही एक किशोर पर शक गहराया था, जिसके बाद पूरे मामले का राजफाश किया गया।

इसे भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here