खुद को मरा साबित करने दुष्कर्मी ने दोस्त का गला काटकर पहनाए अपने कपड़े, गिरफ्तार

217
To prove himself dead, the rapist slit his friend's throat and wore his clothes, arrested
नरेंद्र की हत्या सीतापुर निवासी श्रीकांत उर्फ पिंकू ने की थी। पिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी स्थित गुडंबा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पुछताछ में आरोपित ने जो कहानी बताई उसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। आरोपी जेल से जाने से बचने के लिए दोस्त की हत्याकर उसे अपनी पहचान देकर पुलिस को गुमराह कर रहा था, लेकिन उसकी करतूत पुलिस की नजरों से छिप नहीं सकीं।

गुडंबा पुलिस ने खाली प्लाट में मिले सिर कटी लाश की पहचान कर ली। साथ ही हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि रेप के आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए अपनी पत्नी के प्रेमी के दो टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंक दिया था।

पत्नी ने की शिनाख्त

इस हत्याकांड के खुलासे के बारे में ADCP प्राची सिंह ने बताया कि शनिवार को मोहम्मदपुर खत्री के खाली प्लॉट में मिला धड़ नरेंद्र सिंह चौहान (35) का था। वह मोहम्मदपुर खत्री इलाके का रहने वाला है। वो पेंटिंग का काम करता था। उसकी पत्नी आशा ने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पीएम कराया गया। ADCP ने बताया कि नरेंद्र की हत्या सीतापुर निवासी श्रीकांत उर्फ पिंकू ने की थी। पिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर मृतक का सिर एक तालाब से बरामद किया गया।

इसलिए दोस्त को उतारा मौत के घाट

ADCP ने बताया कि आरोपी पिंकू पर रेप का केस चल रहा है। इस मामले में वो जमानत पर जेल से छूटा था, लेकिन कोर्ट ने फिर से उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। पिंकू मृतक नरेंद्र का पुराना परिचित है और दोनों के एक दूसरे की पत्नियों से अवैध संबंध भी थे। जेल जाने से बचने के लिए नरेंद्र खुद को मरा साबित करना चाहता था। इसलिए उसने नरेंद्र की हत्या कर दी।

अपने कपड़े पहनाकर काट दिया गला

ADCP ने बताया कि पिंकू ने बहाने से नरेंद्र को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद खाली प्लॉट में बैठकर दोनों ने शराब पिया। नशे में धुत होने के बाद पिंकू ने अपने कपड़े नरेंद्र को पहनाए। इसके बाद आरी से उसकी गर्दन रेतकर दो टुकड़े कर दिए। धड़ को वही प्लॉट में छोड़कर सिर को दूर तालाब में फेंका ताकि कपड़ों से शव की पहचान न हो, लेकिन पुलिस की जांच में उसकी चालाकी पकड़ी गई।

इसे भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here