पुलिस हिरासत में युवक की मौत: आक्रोशित भीड़ ने थाना फूंका, पुलिस​कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

301
गुस्साई भीड़ ने थाना भी फूंक दिया। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पुलिस वाहनों में आग लगा दी और पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दरम्यान पुलिस कर्मियों को जान बचाने के लिए थाना छोड़कर खेतों में शरण लेनी पड़ी।

बेतिया (बिहार)। बिहार से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेतिया जिले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद जमकर उपद्रव हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुस्साई भीड़ ने थाना भी फूंक दिया। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पुलिस वाहनों में आग लगा दी और पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

इस दरम्यान पुलिस कर्मियों को जान बचाने के लिए थाना छोड़कर खेतों में शरण लेनी पड़ी। बताया गया कि थाने में तीन घंटे तक उपद्रव चलता रहा। मगर पुलिस का कोई भी सीनियर अधिकारी नहीं पहुंचा।

ये है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार दोपहर पुलिस एक व्यक्ति को गश्त के दरम्यान डीजे बजाने पर थाने ले आई थी। बताया गया कि पुलिस कस्टडी में ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद हंगामा कर परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को बट से पीटा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने बलथर थाना घेर लिया।

बताया गया कि आक्रोशित लोगों ने थाने में तोड़फोड़ के बाद पेट्रोल डालकर थाने को आग के हवाले कर दिया। मिल रही जानकारियों के मुताबिक थाने की 3 गाड़ियों को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। वहीं थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। बताया गया कि पुलिसकर्मियों ने जान बचाकर खेतों में दौड़ लगा दी। वहीं पीछे से उग्र भीड़ पत्थर फेंकती रही। बताया गया कि बलथर चौक पर एक पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ कर दी।

परिजनों का आरोप

परिजनों के मुताबिक शनिवार के दिन बलथर पुलिस गश्ती पर आई थी। बताया गया कि यहां अनुरूद्ध यादव बलथर गांव में डीजे बजा रहे थे। पुलिस डीजे को जब्त कर अनुरूद्ध को गिरफ्तार कर थाने ले आई और जमकर थाने में पिटाई कर दी। आरोप के मुताबिक पुलिस ने उसे बट से पीटा। पिटाई के बाद अनुरूद्ध की मौत हो गई।

बताया गया कि आक्रोशित लोगों ने पूरे थाने में आग लगाकर तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस को पीटा। खबर लिखे जाने तक बताया गया कि थाने में एक भी पुलिसकर्मी नहीं है। अभी तक जिले से कोई सीनियर अफसर और पुलिस फोर्स नहीं पहुंची है। वहीं ग्रामीणों ने थाने के आसपास डेरा डाले हुए हैं।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here