आईपीएल 2022: 10 करोड़ में बिकने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने हसरंगा, अय्यर और हर्षल भी बने 10 करोड़ी

213
IPL 2022: Hasranga, Iyer and Harshal became the first foreign player to be sold for 10 crores
पूर्व अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को, जिन्हें 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है।

स्पोर्टस डेस्क। क्रिकेट और मनोरंजन के कॉम्बोपैक के रूप में खेल जगत में मशहूर हुए आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। इस बार लगभग 600 खिलाड़ी इस मेगा ऑक्शन में भाग लेने पहुंचे है। इस बार कई खिलाड़ियों उम्मीद से ज्यादा कीमत मिली तो कई को उम्मीद की मुताबिक कीमत नहीं मिली। अब तक कि बिक्री के अनुसार श्रेयस अय्यर को सबसे ज्यादा कीमत मिली है। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। वे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। श्रेयस इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बन गए हैं। नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, पूर्व अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को, जिन्हें 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। उनकी वैल्यू में 337% इजाफा हुआ।

वानिंदु हसरंगा को मिली 10.75 करोड़ कीमत

एक करोड़ के बेस प्राइस वाले लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को 10.75 करोड़ में RCB ने खरीदा। वे 10 करोड़ या इससे ज्यादा प्राइस में बिकने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। युवा ओपनर देवदत्त पडिकल को बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले पडिकल की बोली 40 सेकंड में ही 4 करोड़ पार कर गई थी। इसी तरह हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, पिछले साल उनकी सैलरी 20 लाख थी यानी अब इसमें 53 गुना इजाफा हुआ है। नीतीश राणा को 8 करोड़ में KKR ने खरीदा।

IPL 2022: Hasranga, Iyer and Harshal became the first foreign player to be sold for 10 crores
हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, पिछले साल उनकी सैलरी 20 लाख थी यानी अब इसमें 53 गुना इजाफा हुआ है।

नीलामी करा रहे ह्यूज की तबीयत बिगड़ी

आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ी घटना हुई पूरी नीलामी की एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है। ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया है। अब यह 3.45 बजे दोबारा शुरू किया गया।

मिशेल मार्श को दिल्ली ने खरीदा

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल मार्श का बेस प्राइस दो करोड़ है। दिल्ली और हैदराबाद ने उनमें दिलचस्पी दिखाई। अंत में दिल्ली ने उन्हें 6.50 करोड़ में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी को खरीदने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

क्रुणाल पांड्या को लखनऊ ने खरीदा

भारतीय टीम में आल राउंडर की भूमिका निभाने वाले क्रुणाल पांड्या का बेस प्राइस दो करोड़ है। चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब ने उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और लखनऊ ने भी दिलचस्पी दिखाई। बाद में रेस में गुजरात भी शामिल हो गई। दोनों नए फ्रेंचाइजियों में इनके लिए होड़ दिखी। लखनऊ ने उनको 8.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

हैदराबाद के हुए वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। पंजाब और गुजरात ने आलराउंडर के लिए दिलचस्पी दिखाई। बाद में दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ भी रेस में जुड़ गईं। हैदराबाद ने उन्हें 8.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

लखनऊ के लिए खेलेंगे दीपक हुड्डा

75 लाख बेस प्राइस वाले दीपक हुड्डा के लिए फ्रेंचाइजियों में होड़ दिखी। लखनऊ ने उन्हें 5.75 करोड़ में खरीदा। श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस एक करोड़ है। पंजाब और हैदराबाद ने उनमें दिलचस्पी दिखाई। बाद में रेस में आरसीबी भी शामिल हो गई। पंजाब और आरसीबी में होड़ लगी। 10 करोड़ से ऊपर उनके लिए बोली लग गई थी, तभी मेडिकल इमरजेंसी के कारण आक्शन रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार आक्शनर ह्यूग एडमीड्स स्टेज से गिर गए। फिलहाल लंच की घोषणा हो गई है।

लखनऊ ने जेसन होल्डर को खरीदा

जेसन होल्डर का बेस प्राइस 1.50 करोड़ है। कोलकाता और लखनऊ ने उनको खरीदने के लिए काफी दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान भी रेस में रही। अंत में लखनऊ ने 8.75 करोड़ में उन्हें खरीदा। बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन को खरीदने में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे

दो करोड़ बेस प्राइस वाले सुरेश रैना अनसोल्ड रह गए। किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। इनका भी बेस प्राइस दो करोड़ था। हालांकि, बाद में भी इनके लिए बोली लग सकती है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here