Bharat Ratna Lata Mangeshkar Passed away: भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से थी बीमार

953
Bharat Ratna Lata Mangeshkar passed away, was ill for a long time

मुंबई:  स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Death) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं. उन्हें पिछले महीने 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर कोरोना के साथ निमोनिया से भी ग्रसित थी। जिसे देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। जानकारी के अनुसार आज सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

अपने सुरीली आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता की बदौलत 5 वर्ष से शुरू हुआ सफ़र 78 वर्ष तक चला। अपने 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25000 से अधिक गाने गाए। भारत के सर्वश्रेष्ट पुरस्कार भारतरत्न सहित अन्य कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। लता मंगेशकर का संगीत के साथ क्रिकेट के प्रति  प्‍यार भी किसी से छुपा नहीं है। फिर चाहे 1983 वर्ल्‍ड कप जीत के बाद भारतीय टीम के स्‍पेशल कॉन्‍सर्ट करके पैसे जुटाना हो, या फिर एमएस धोनी से संन्‍यास न लेने के लिए किया गया निवेदन।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar ) का सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से का खास रिश्‍ता..

लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर से बहुत स्नेह करती थी। वहीं सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर की  बेइंतहा इज्जत करते हैं। लता दी के हर जन्मदिन पर सचिन खास मैसेज भेजकर उन्हें बधाई देते हैं तो वहीं लता जी भी सचिन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देना नहीं भूलती थी। सचिन अपने व्यस्ततम समय मे से समय निकालकर लता दी से उनके घर मिलने जाते हैं और दोनों एक अच्छा वक्त साथ बिताते हैं।

लता मंगेशकर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि की बाढ़

सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सदमे में हैं सभी लता दी की आत्मा को शांति मिलने के लिए दुआ कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here