अभी बना रहेगा ठंड का दौर, अगले तीन दिनों तक बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के आसार

223
पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी में मौसम ने फिर करवट ली है। दरअसल गुरुवार और शुक्रवार से मौसम में काफी बदलाव नजर आया है। बताया जा रहा है कि अभी तीन दिन तक बारिश और तेज हवा के चलने के भी आसार हैं।

लखनऊ। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी में मौसम ने फिर करवट ली है। दरअसल गुरुवार और शुक्रवार से मौसम में काफी बदलाव नजर आया है। बताया जा रहा है कि अभी तीन दिन तक बारिश और तेज हवा के चलने के भी आसार हैं। वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

दरअसल इस माह की शुरुआत ही कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। बता दें कि मौसम बुधवार सुबह से ही बदला हुआ है। दिन में हवा भी चली और हल्की धूप भी निकली। शाम के समय आसमान पर बादल छाए रहे। बताया गया कि मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी एक सप्ताह और बना रहेगा ठंड का दौर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य रहा है। जहां गुरुवार को हल्की बारिश हुई तो वहीं शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ,

के चलते पश्चिमी यूपी में भी मौसम बिगडेगा और ठंड का दौर अभी एक सप्ताह तक बना रहेगा। वहीं अगले तीन तक बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here