नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, आज सुबह 8:12 मिनट पर ली आखिरी सांस

510
अपनी सुरमयी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला व भारत रत्न लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। आज सुबह 8.12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया गया कि वह पिछले 29 दिनों से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।

मुंबई। अपनी सुरमयी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला व भारत रत्न लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। आज सुबह 8.12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया गया कि वह पिछले 29 दिनों से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।

8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वर कोकिला लता दीदी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

आज शाम होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की ओर से लता दीदी के घर के बाहर सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। बताया गया कि उनका पार्थिव शरीर दोपहर साढ़े 12 बजे घर लाया जाएगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक शाम को 6.30 बजे शिवाजी पार्क में पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया गया कि उनका पार्थिव शरीर मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा पर रवाना होगा। वहीं बताया गया कि राष्ट्रीय शोक के तहत अब दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा।

कई दिनों से चल रहा था इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी के अनुसार आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। बताया गया कि उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था।

बताया गया ​कि लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थीं। वहीं उनके निधन के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया गया है कि अस्पताल के बाहर पुलिस का बंदोबस्त बढ़ाया गया है।

देश में शोक की लहर

लता दीदी के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। उनके निधन पर सभी की आंखे नम है। पीएम मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आदि ने लता दीदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया,

”देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती देर रात तक उनका हालचाल जानने वालों का अस्पताल में आना-जाना लगा रहा। बताया गया कि श्रद्धा कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी, मधुर भंडारकर समेत कई सिने जगत के लोग अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी हॉस्पिटल जाकर लता दीदी के सेहत की जानकारी ली थी और उनके परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दिया था।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here