जयंत का भाजपा को जवाब: किसानों को किया सावधान! कहा-समाज को बांटने वालों को अब सबक सिखाने का समय

269
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाजपा में संभावनाएं खुली होने के बयान पर भाजपा पर पलटवार करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा।

लखनऊ। पश्चिमी यूपी में ​अपने खिलाफ बने महौल को लेकर परेशान भाजपा जाटों को मनाने में जुटी है। इस बीच भाजपा की ओर से रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को दिए गए आॅफर को लेकर चल रही खबरों के बीच जयंत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए जोरदार जवाब दिया है। दरअसल आज चौधरी जयंत सिंह ने खतौली पहुंचकर जनसंवाद किया।

जानकारी के मुताबिक रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाजपा में संभावनाएं खुली होने के बयान पर भाजपा पर पलटवार करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा। यह मान सम्मान की लड़ाई है। किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। भाजपा आज समाज को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है।

समाज को बांटने वालों से रहना होगा सावधान

उन्होंने कहा कि किसानों को सावधान रहना होगा, बंटना नहीं है। भाजपा जुमले फेंकने का काम करेगी, लेकिन इन पर सावधानी रखनी है। जयंत ने कहा कि समाज को जोडकऱ चलें। परीक्षा की घड़ी है। मेहनत से यह समीकरण खड़ा है। पटना और इलाहाबाद में क्या हुआ। लाठी देश के भविष्य पर पड़ रही है।

किसानों को रौंदा गया, तब कहां थे पीएम, सीएम और गृहमंत्री। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी 28 जनवरी को दोपहर एक बजे होटल सॉलिटेयर मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह भी बताया गया कि चौधरी जयंत सिंह जिले का दौरा कर यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here