सपा प्रमुख ने कन्नौज से भी छोड़ा मैदान, तेज प्रताप को दिय इत्रनगरी से टिकट

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से भी मैदान छोड़ दिया। वहां से तेज प्रताप को उतारा है। कयास लगाया जा रहा था कि ​अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने यहां से तेज प्रताप को मैदान में उतारकर सारे कयास को विराम लगा दिया। सोमवार को सपा ने कन्नौज के अलावा बलिया सीट पर भी उम्मीदवार की घोषणा की। इस सीट पर सनातन पांडेय को टिकट दिया गया है।

प्रचार में व्यस्त है अखिलेश यादव

अखिलेश यादव प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर अमरोहा में रैली को संबोधित किया था। जहां उन्होंने दावा किया था कि पहले चरण के मतदान में एनडीए पिछड़ गया है। यही आगे के भी चरणों में होना है। अखिलेश ने कहा था कि प्रधानमंत्री हमारी पिक्चर रिजेक्ट होने की बात कर रहे थे लेकिन पहले चरण के चुनाव में शुक्रवार को उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई। उनकी सब खिड़की खाली रहीं। मैंने पहले भी कहा था पश्चिम की हवा प्रदेश में ही नहीं ,देश से भाजपा का सफाया करेगी। यूपी वाले जब स्वागत करते हैं तो दिल खोल कर करते हैं और जब विदाई करते हैं तो ढोल नगाड़ों के साथ करते हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.