दिल्ली:हैवानियत पर मानवता शर्मसार! महिला से दरिंदगी के बाद मुंह पर कालिख पोत सरेआम घुमाया

456
Cruelty under the pretext of roaming: A strange sound was coming from the field. When the villagers went inside and saw, they were doing dirty work to the girl.
ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के दो युवक गंदा काम रहे थे।

नई दिल्ली। देश का दिल कहे जाने वाले देश की राजधानी दिल्ली से ऐसी खबर सामने आई है जिसने विकृत हो रहे समाज का घिनौना रूप उजागर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स केे मुताबिक शाहदरा जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक ऐसी घिनौनी घटना घटी जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।

वहीं पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। मीडिया में चल रही खबरों के हवाले से पुलिस के मुताबिक शाहदरा में आपसी दुश्मनी के चलते एक महिला को अगवा कर चार लोगों ने उसका दुष्कर्म किया। बताया गया कि दरिंदे यहीं नहीं रुके,

इसके बाद उन्होंने महिला के बाल काटे और फिर उसके मुंह में कालिख पोतकर उसे घुमाया भी गया। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।

ये है मामला

मीडिया में चल रही ताजा जानकारी के अनुसार पीड़िता(20) शाहदरा के ही कस्तूरबा नगर इलाके की रहने वाली है। उसकी दोस्ती कुछ साल पहले 12-13 साल के एक लड़के से हो गई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती आगे बढ़ी तो परिवारवालों को इसकी खबर हो गई। पीड़िता जब 16 वर्ष की थी तो उसके घरवालों ने उसकी शादी कहीं और करा दी।

हालांकि इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। बताया गया कि अब पीड़िता को एक बच्चा भी है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष पीड़िता ने उक्त लड़के से कह दिया था कि अब वह उससे नहीं मिल सकती। इसके कुछ ही दिन बाद नवंबर माह में उस लड़के(16) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

उसकी मौत के बाद से ही लड़के का परिवार पीड़िता को बेटे की मौत का जिम्मेदार मान रहा था। परिवार तब से ही पीड़िता को अलग-अलग तरह से परेशान कर रहा था। बताया गया कि तब महिला अपने पति के साथ जाकर कड़कड़डूमा गांव में गुप्त तरीके से रहने लगी।

मंगलवार को पीड़िता की बहन अपने घर से बहन के घर के लिए निकली तो आरोपी परिवार की चार महिलाएं और एक पुरुष उसके पीछे लग गए। बताया गया कि बहन जब पीड़िता के घर पहुंची तो उन पांचों लोगों ने उसे अगवा कर लिया और कस्तूरबा नगर ले आए।

पहले गैंगरेप फिर किया बेइज्जत

जानकारी के मुताबिक यहां उन्होंने दो नाबालिगों और एक वयस्क से पीड़िता का गैंगरेप कराया। यही नहीं आरोपी महिलाओं ने लड़कों को पीड़िता के साथ बुरी से बुरी तरह से दुष्कर्म के तरीके भी बताए। फिर इन महिलाओं ने पीड़िता की पिटाई भी की। फिर उसके बाल काट दिए, उसके मुंह पर कालिख पोत दी और गलियों में घुमाया।

इसके बारे में जब पीड़िता के पति को पता चला तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार महिलाओं गिरफ्तार किया है और दो अन्य को हिरासत में लिया है। बताया गया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने घटना को बताया बेहद शर्मनाक

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। वहीं इस मामले की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। उन्होंने स्वाति मालीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा— अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई?

केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here