पीलीभीत: फिर मुखर हुए भाजपा सांसद वरूण गांधी, बोले-‘देश बिक रहा है, इसे बर्बाद होते नहीं देख सकते’

512
यूपी के पीलीभीत जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी सरकार के खिलाफ बेहद मुखर नजर आए। उन्होंने कहा, 'देश बिक रहा है, निजीकरण के नाम पर देश के संसाधनों को बेचा जा रहा है।

पीलीभीत। भाजपा सांसद वरूण गांधी लगातार किसानों के मुद्दों को लेकर अपनी भी सरकार के खिलाफ मुखर रहते है। इसी क्रम में आज एक बार फिर वरूण गांधी ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल यूपी के पीलीभीत जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी अपनी सरकार के खिलाफ बेहद मुखर नजर आए।

उन्होंने कहा, ‘देश बिक रहा है, निजीकरण के नाम पर देश के संसाधनों को बेचा जा रहा है। पूर्वजों ने कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया और उसे बर्बाद किया जा रहा है। हम इसे बर्बाद होते नहीं देख सकते।’ वहीं उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है और देश का युवा बेरोजगार हो रहा है।

यूं उठाए सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद वरुण गांधी का बुधवार को खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद में अमरिया ब्लॉक के ग्राम भगा मोहम्मदगंज, उगनपुर, भिखारीपुर, बहादुरगंज, धनकुना, चहलोरा, मझोला, हरदासपुर, कटैया बिरहनी, फरीदपुर गुरद्वारा, भूड़ा कैमोर, देवरनिया, जिठनिया, भगौतीपुर,

हैदराबाद आदि डेढ़ दर्जन ग्रामों का भ्रमण किया। बताया गया कि इसी दरम्यान जनता को संबोधित भी किया। इस दरम्यान उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर एयरपोर्ट, रेल, सेल, बीएसएनएल सब बिक जाएगा तो आम इंसान के बच्चों को सरकारी नौकरी कौन देगा?

लाखों नौकरियां पूंजीपतियों के हाथों में चली जाएंगी। वो (पूंजीपति) लोगों को नौकरी से हटाएंगे। उनके मुताबिक जो इंसान 40 या 50 साल में नौकरी से हटा दिया जाएगा फिर वो कहां जाएगा। बकौल वरूण गांधी आम इंसान के लिए रोजगार बंद हो जाएंगे। क्या बड़े उद्योगपति रोजगार देने आएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे में नौजवानों के लिए क्या उम्मीद बचेगी?

उन्होंने कहा कि छोटी मोटी नौकरी मिल जाए बस। किसान की बात करें तो पांच साल में गन्ने का रेट नहीं बढ़ा। उन्होंने कहा कि मैंने हल्ला काटा तब बढ़ा। धान का सरकारी रेट सिर्फ कागजों पर ही मिला। जबकि हकीकत में 1000-1200 रुपये क्विंटल में ही धान बिका है।

वरूण गांधी ने बताया कि उन्होंने धान मंडी में विरोध किया तब जाकर कुछ सुनवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here