शिवपाल ने कहा- अखिलेश को नेता माना पर पार्टी विलय नहीं करेंगे,सपाइयों ने बनाई उनके कार्यक्रम से दूरी

300
Shivpal said that Akhilesh was considered a leader but the party would not merge, the SP made distance from his program
जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमारे नेता हैं।

इटावा।यूपी चुनाव से पूर्व कई समीकरण बन बिगड़ रहे है। यूपी की मुख्य विपक्षी दल सपा ने कई छोटे दलों से गठबंधन के बाद अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को भी अपने साथ लिया था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि चाचा भतीजा एक हो गए है, लेकिन चाचा शिवपाल ने आज ऐसा ​बयान दिया जो समीकरण बिगाड़ सकता है दरअसल चाचा ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव को नेता तो मान लिया है, लेकिन वह अपनी पार्टी प्रसपा का विलय नहीं किए है, इसका मतलब है कि शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन को लेकर अभी सभी बातें ​फाइनल नहीं हुई हैं, अगर शिवपाल सिंह यादव को मनमाफिक सीटें नहीं मिली तो वह कोई और डगर अपना सकते है।

यह बोले शिवपाल

जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमारे नेता हैं। हमने उन्हें नेता मान लिया है, लेकिन प्रसपा का सपा में विलय नहीं होगा। दोनों दल विधानसभा चुनाव मिलकर लडे़ंगे। प्रदेश की जनता की मांग पर हम एक हुए हैं। सरकार भी बनाएंगे, भाजपा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से भी बेईमानी नहीं कर पाएगी।

भाजपा पर बोला हमला

शिवपाल सिंह यादव ने ताखा ब्लाक सभागार में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद हुई एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानपुर में अपने ही लोगों के यहां भाजपा ने छापा डाल दिया। जिनके पास कालाधन है उनके यहां छापे नहीं पड़ रहे हैं। बस भाजपा के नारों और विज्ञापनों में तरक्की दिख रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों की नीतियों से भ्रष्टाचार, महंगाई के साथ देश पर कर्जा बढ़ा है।तहसील व थानों में भ्रष्टाचार है। किसानों पर बिजली के संबंधित फर्जी तरीके से जुर्माना व मुकदमे लगाए जा रहे हैं। सत्ता में आने पर ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सब एक हैं। अखिलेश ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा कर किसान, व्यापारी, मजदूर को अपनी तरफ मोड़ लिया है।

भाजपा को हराने पूरा विपक्ष एकजु :आदित्य

इस दौरान प्रसपा महासचिव और पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हुआ है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव अब एक हैं। मंदिर का निर्माण न्यायालय के ने आदेश पर हो रहा है, भाजपा उसका झूठा क्रेडिट ले रही है। विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने कहा कि आज 51 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। शिवपाल सिंह सत्ता में होंगे तब ताखा में 500 विकास कार्यों का शिलान्यास करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे सपाई

स्थानीय स्तर के कुछ कार्यकर्ताओं को छोड़कर ज्यादातर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से दूरी बना रखी। महिलाओं की संख्या जरूर अधिक रही। ताखा क्षेत्र पंचायत और विधायक निधि से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने 51 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here