लखनऊ: रालोद ने यूं मनाया चौ.जयंत सिंह का जन्मदिन, किसानों को लेकर बताया भविष्य का प्लान

259
राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौ. जयंत सिंह का 43वां जन्मदिन सादगी के साथ प्रदेश् भर में मनाया गया।

लखनऊ। सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौ. जयंत सिंह का 43वां जन्मदिन सादगी के साथ प्रदेश् भर में मनाया गया। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह, राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे,

युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल द्वारा 43 किलो लडडू का वितरण किया गया तथा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान व छात्रसभा के पदाधिकारियों द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया गया तथा इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शिवकुमार यादव द्वारा तहरी भोज का आयोजन,

कर जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय महासचिव संगठन बाबा हरदेव सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह व टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा भी उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल,

श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

भविष्य में किसानों की समस्याएं होंगी दूर

वहीं अपने नेता के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि हम सभी चौ. जयंत सिंह का जन्मदिवस मनाते हुये यह संकल्प करते हैं कि किसानों, कामगारों और मजदूरों की तन मन धन से सेवा करते रहेंगे।

देश का किसान वर्ग चौ. जयंत सिंह में किसान मसीहा चौ. चरण सिंह का प्रतिरूप देखता है और आशा रखता है कि भविष्य में किसानों की समस्याएं प्रत्येक दशा में दूर की जायेंगी।

इन लोगों की रही मौजूगी

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा एवं संतोष यादव, मनोज सिंह चौहान, छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव, अमन पाण्डेय, सम्राट सिंह चौहान, रमेश प्रजापति, तथा काशी क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्ष हवलदार यादव, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल,

प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्वत, महानगगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी जिलाध्यक्ष रणविजय र्मौर्या, रमेष प्रजापति, महेष पाल धनगर, इकराम सिंह, प्रमोद पटेल, शहजाद, अभिनव मिश्रा, सुमित सिंह, संगीता जायसवाल, धमेन्द्र कौषिक, नंदिनी, विष्व कुमार पाल, शफीक सिददीकी,

राजेष मौर्य, राम सेवक रावत, नीरज, मनोज पाल, मनोहर मौर्य, विष्वनाथ यादव आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here