लखनऊ:भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र, दी गई ये सलाह

242
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी शोभा करंदलाजे ने सोमवार को कैंट विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक मैं कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के मंत्र प्रदान किए।

लखनऊ। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी शोभा करंदलाजे ने सोमवार को कैंट विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक मैं कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के मंत्र प्रदान किए। कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में प्रवास बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में उपस्थित विधानसभा प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी और वार्ड अध्यक्षों को चुनाव संबंधी करणीय बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं मोदी योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बलबूते विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

कार्यकर्ताओं को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने को कहा।उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने पिछले विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ किया था। वैसे ही इस विधानसभा में भी करना है। सभी कार्यकर्ता जी-जान से चुनाव के लिए जुट जाएं ।

कहा गया कि जन कार्यों में प्रमुखता से भागीदारी करें। जनता के बीच जाएं, जिससे उन्हें एहसास हो सके कि हम हर कदम जनता के साथ हैं। जनविकास की योजनाओं को घर घर पहुचाएं और अपने स्थानीय नेताओं के प्रयासों और उनके द्वारा विधानसभा स्तर पर किए गए कार्यों को भी बताएं।

जनता का भाजपा में बढ़ा विश्वास

बैठक में क्षेत्रीय कैंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में जनता का विश्वास बढ़ा है। हमें मंडल, शक्ति केंद्र, पन्ना प्रमुख व बूथ समिति को सक्रिय रखते हुए बूथ प्रबंधन को सक्रिय रखना होगा। जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी और 2017 से बड़ी जीत 2022 में होगी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,मंडल प्रभारी राजीव मिश्रा,ओ पी श्रीवास्तव ,मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे, पीयूष दीवान, सचिन वैश्य, रंजीता सिंह, महानगर मंत्री योगेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, प्रियंक आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here