मोदी सरकार का विज्ञापनों पर जोर, तीन सालों में खर्च किए 1,700 करोड़

196
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने तीन सालों में विज्ञापनों पर 1,700 करोड़ रुपए खर्च किए है। यह विज्ञापन अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दी है।

नई दिल्ली। बीते तीन सालों में केन्द्र सरकार ने अरबों रूपए की पब्लिसिटी की है। दरअसल मोदी सरकार का फोकस विज्ञापनों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने तीन सालों में विज्ञापनों पर 1,700 करोड़ रुपए खर्च किए है। यह विज्ञापन अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दी है।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में 1,698.98 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। दरअसल संसद में लिखित जवाब में मंत्री ने कहा,

कि इन विज्ञापनों का प्रमुख उद्देश्य सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करना था। अनुराग ठाकुर के मुताबिक सरकार ने काफी सारी योजनाएं और नीतियों को लागू किया है। देश में लोग दूर-दराज एरिया में रहते हैं।

इस कारण उन लोगों तक इन बातों को पहुंचाने के लिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ आउटडोर मीडिया का भी सहारा लिया गया। वहीं अनुराग ठाकुर के आंकड़ों के अनुसार सरकार ने अखबारों में विज्ञापन के लिए 826.5 करोड़ रुपए दिए। बताया गया कि 2020-21 में 6,085 अखबारों के लिए 118.59 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

2019-20 में 5,365 अखबारों को दिए विज्ञापन पर 200 करोड़ रुपए खर्च हुए। 2018-19 में 6,119 अखबारों में दिए गए विज्ञापन पर सबसे ज्यादा 507.9 करोड़ रुपए सरकार ने दिए। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर कुल 193.52 करोड़ रुपए पिछले तीन सालों में खर्च किए गए।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले सूचना का अधिकार (RTI) के तहत ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन ने बताया था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जून 2014 से मार्च 2018 के बीच कुल 4,343 करोड़ रुपए विज्ञापन और पब्लिसिटी पर खर्च किया था।

RTI के अनुसार जून 2014 से मार्च 2015 के बीच सरकार ने 424.85 करोड़ रुपए प्रिंट पब्लिसिटी पर खर्च किया था, जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 448.97 करोड रुपए खर्च किए गए थे। आउटडोर पब्लिसिटी पर 79.72 करोड़ रुपए खर्च हुए। इस तरह से कुल 934.54 करोड़ रुपए इस साल में खर्च किए गए।

बताया गया कि 2015-16 में सरकार ने 1,171.11 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें से प्रिंट मीडिया पर 510.69 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 541.99 करोड़ और आउटडोर पब्लिसिटी पर 118.43 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 2016-17 में यह रकम बढ़कर 1,263 करोड़ रुपए हो गई।

बताया गया कि प्रिंट मीडिया पर इस साल में 463.88 करोड़ के विज्ञापन दिए गए। 2015-16 में सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 613.78 करोड़ रुपए जबकि आउटडोर पब्लिसिटी पर 185.99 करोड़ रुपए का खर्च किया।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here